मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य ने कवर्धा जिला में मत्स्य कृषकों को शासन के योजनाओं की जानकारी दी

छत्तीसगढ़ शासन के मछुआ कल्याण नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की इस भागीरथी प्रयास में आज एक कदम और आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद द्वारा कवर्धा जिला के मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित बैठक में मत्स्य कृषकों को लाभ पहुंचाने की नीति एवं नियत से बनाए गए शासन के नए प्रावधानों को विस्तार से समझाया गया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटन जनपद पंचायत सभापति सुरेश निषाद द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की गई कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष मछुआ कांग्रेस दुर्ग भुनेश्वर निषाद पाटन ब्लॉक अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस युवराज निषाद सुशील निषाद सहायक संचालक हरगोविंद मेहरा मत्स्य अधिकारी डीके श्रीवास्तव ए के नवीन डीएस सिरदार मत्स्य निरीक्षक सचिन साहू मधु साहू प्रशांत चंद्रवंशी एसएल वर्मा एवं भारी संख्या में मछुआ कृषक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *