पाटन– छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज पाटन राज कार्यकारिणी की बैठक विगत दिनों जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जहां पर सामाजिक प्रकरणों के निराकरण के अतिरिक्त विवाह योग्य युवक युवतियों का बायोडाटा संग्रह किया गया बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व स्वजातियो के समक्ष पाटन राज प्रधान मेहतर वर्मा ने केंद्र द्वारा पारित निर्देशो की जानकारी दिया साथ ही उतई निवासी चन्द्रहास वर्मा के निधन से रिक्त हुए युवा अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति का प्रस्ताव रखा सभी उपस्थित राज कार्यकारिणी क्षेत्र प्रधान ग्राम प्रधान महिला कार्यकारिणी व स्वजातियो ने पूर्व में युवा अध्यक्ष पद की बागडोर सम्हाल चुके कुर्मिगुंडरा निवासी युगल किशोर आडिल को युवा अध्यक्ष का कमान सौपने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया बैठक में राजप्रधान मेहत्तर वर्मा, राजमंत्री ओमप्रकाश वर्मा, सचिव केदार कश्यप, महिला अध्यक्ष लेखनी वर्मा , पूर्व केंद्रीय प्रतिनिधि संध्या वर्मा ,क्षेत्र प्रधानगण पुरषोत्तम आडिल, भानु वर्मा, दुष्यन्त वर्मा, नरेंद वर्मा, नन्द राम वर्मा, शंकर वर्मा ,ईश्वर वर्मा, रमेश बंछोर के अलावा स्वजस्तीय गण उपस्थित थे
कुर्मी समाज पाटन राज युवा अध्यक्ष की बागडोर युगल के हाथ
