स्थानीय साहू समाज मानिकचौरी के तेजराम साहू बने निर्विरोध अध्यक्ष


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के निर्देशानुसार सभी स्थानीय इकाइयों में परिक्षेत्रीय साहू संघ के मार्गदर्शन में त्रिवार्षिक आमचुनाव किया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीगुंडरा परिक्षेत्र के स्थानीय साहू समाज मानिकचौरी का त्रिवार्षिक आमचुनाव गुरुवार को तहसील महासचिव खेमलाल साहू, सलाहकार पूरन लाल साहू,तहसील उपाध्यक्ष दिनेश साहू, मुख्यचुनाव अधिकारी दुलेश्वर साहू, सहायक चुनाव पर्वेक्षक गरीबदास साहू, किशन हिरवानी के उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तेजराम साहू, उपाध्यक्ष महिला श्रीमती मोतिम साहू, उपाध्यक्ष पुरुष नंदकुमार साहू का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
अध्यक्ष तेजराम साहू द्वारा समाज के अन्य पदों का सर्वानुमति से सचिव नारायण साहू, कोषाध्यक्ष परमानंद साहू, सहसचिव गनेशिया साहू, परिक्षेत्रीय साहू नंदकुमार साहू, प्रचार सचिव सुभाष साहू, अहिल्या साहू, संगठन सचिव रूपेश साहू, रामेश्वरी साहू, संयोजक युवा प्रकोष्ठ युवराज साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ यशोदा साहू का मनोनयन किया गया। समाज के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को परिक्षेत्रीय अध्यक्ष दुलेश्वर साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *