छाटा के आंगनबाड़ी में पोषण आहार के प्रति जागरूक करने सजाई गई पौष्टिक आहार से सजी व्यंजनों की थाली

पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुपोषण मुक्ति की पहल पर राज्य में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है।
पोषण के प्रति जागरूक करने विकासखण्ड पाटन के ग्राम छाटा के आंगनबाड़ी में पोषण आहार से सजी थाली लगाकर पौष्टिक आहार लेने के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के साथ विभिन्न योजनाओं के एकीकृत प्लान और समन्वित प्रयास से बच्चों में कुपोषण दूर करने में बड़ी सफलता मिली है। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्‍चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है। पोषण आहार में हितग्राहियों को गर्म भोजन के साथ अण्डा, लड्डूू, चना, गुड़, अंकुरित अनाज, दूध, फल, मूंगफली और गुड़ की चिक्की, सोया बड़ी, दलिया, सोया चिक्की और मुनगा भाजी से बनेे पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार दिये जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओ को पोषण आहार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौके पर सरपंच एकेश्वरी साहू, सेक्टर सुपरवाइजर तिलोत्तमा मोदगरे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता पटेल,  मंजू चेलक, सरोज वर्मा, आंगनबाड़ी सहायिका, मितानिन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *