बाढ़ की भयानक आपदा में फिगेश्वर पुलिस ने किया लोगो की मदद…टेंवारी में दो नालों के बीच बाढ़ में कच्ची मकान में फंसे तीन लोगो को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला

रिपोर्टर: परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

गरियाबंद। प्रदेश में विगत 1 सप्ताह से जारी बारिश के चलते थाना प्रभारी फिंगेश्वर को दिनांक 14 सितंबर के शाम करीब 7:00 बजे ग्रामीणों से फोन के जरिए सूचना मिला की फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम टेवारी ( फिंगेश्वरी) के मध्य जंगल में दो नालो के तेज बहाव के बीच कच्चे मकान में दिनांक 13 सितंबर 2021 से एक ही परिवार के तीन सदस्य जिसमें 2 महिला एक पुरुष फंसे हुए थे। मामले की जानकारी थाना प्रभारी फिंगेश्वर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्रीमती पारुल माथुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान में लिया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर द्वारा स्वंय उपस्थित होकर हालात का जायजा लिया और साथ में राजस्व विभाग के अधिकारी एसडीएम छुरा तथा तहसीलदार छुरा फिंगेश्वर उपस्थित रहे। थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम द्वारा रात भर बाढ़ में फंसे लोगों को निगरानी में रखा गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के दिए निर्देश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में दिनांक 15 सितंबर को थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम द्वारा सुबह करीब 5:00 बजे से घटनास्थल पर पहुंचकर उजाला होते ही ग्रामीणों कि के लिए रेस्क्यू कर दो नालों के बीच तेज गांव में कच्चे मकान में फंसे एक परिवार के तीन सदस्यों नीहाल सिंह ध्रुव पिता तीज राम ध्रुव उम्र 35 वर्ष , टिकेश्वरी ध्रुव पति निहाल सिंह ध्रुव और घुरवा बाई ध्रुव पति स्व तीज राम ध्रुव उम्र 60 वर्ष साकिन टेवारी फिंगेश्वरी को उनके सामान सहित सकुशल बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया तथा उनका स्वास्थ परीक्षण कराकर सकुशल उनको रवाना किया गया। इस कार्य में थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर व उनके हमराही स्टाफ प्रधान आरक्षक क्रमांक 356 रंजीत साहू ,आरक्षक क्रमांक 271 करम कुमार जांगड़े, आरक्षक क्रमांक 595 कृतेश प्रजापति व नगर सैनिक क्रमांक 173 कुलेश्वर साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *