✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद :-
त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम-नवापारा जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ के पं.क्र.25298 के तत्वाधान में तृतीय संभागीय शिक्षक सम्मान समारोह 2021 का आयोजन समीपवर्ती ग्राम पिपरौद में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री धनीराम साहू जी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हसदा थे!अध्यक्षता मकसूदन साहू बरीवाला ने किया।विशेष अतिथि के रूप में कमल नारायण साहू,जनपद सदस्य अभनपुर, योगेश साहू, सरपंच प्रतिनिधि पिपरौद थे।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना के साथ हुआ!कवि युगल साहू ने सुमधुर माँ शारदे की स्तुति किया।स्वागत भाषण समिति के संरक्षक मोहन लाल मणिकपन भावुक”ने किया।कार्यक्रम संचालन करते हुए शिक्षक एवं साहित्यकार श्रवण कुमार साहू”प्रखर’ने समिति के कार्य व्यवहार एवं शिक्षक सम्मान समारोह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला,सभी शिक्षकों के स्वागत परिचय के बाद त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम-नवापारा में साहित्यकार के रूप में नए जुड़े नवोदित रचनाकारों में तुषार शर्मा”नादान”नरेंद्र कुमार साहू” पार्थ”कु प्रिया देवांगन”प्रियू”एवं युगल किशोर साहू को रेखराम साहू ख्यातिलब्ध शिक्षक,संगीतकार द्वारा समिति की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इसके पश्चात रायपुर,गरियाबंद एवं धमतरी जिले से उपस्थित 20सेवानिवृत्त शिक्षकों को”शिक्षक शिरोमणि सम्मान2021 से अलंकृत किया गया।सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र शाल श्रीफल एवं लेखनी भेंट किया गया।सम्मानित शिक्षकों में राम साय साहू, रेखराम साहू, सुखराम साहू, नारायण साहू, केजुराम कमलवंशी, लखन लाल साहू, शेखचन्द कंवर श्री नरेश कुमार साहू, टीकाराम पटेल, सुदर्शन लाल वर्मा, रजउ राम साहू,श्री धनीराम साहू,सभी रायपुर जिले से। भुलु राम हिरवानी,श्री नम्मू लाल साहू,श्री प्रेमलाल यादव, जोहत राम वर्मा, सभी गरियाबंद जिले से, पुष्पसेन लाल साहू, भंवर सिंह निषाद रजउ राम साहू, कंवल राम साहू सभी धमतरी जिले का साहित्यिक सम्मान हुआ।कार्यक्रम को टीकाराम पटेल, कंवल साहू, पुष्पसेन लाल साहू,श्री रामसाय साहू, नोहरदास मानिकपुरी योगेश साहू एवम श्री कमल नारायण साहू ने संबोधित करते हुए, त्रिवेणी संगम साहित्य के इस रचनात्मक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि,सामाजिक एवं लोकजागरण हेतु समिति द्वारा किया जा रहा कार्य निश्चित रूप से सराहनीय है।इस अवसर पर चंदना से पहुंचे कंवल राम साहू शिक्षक ने आगामी वर्ष में यह कार्यक्रम धमतरी जिले में सम्पन्न करने की घोषणा की इसी कड़ी में कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू ने समिति के साहित्य भवन के नींव के ईंट हेतु 5001 रु देने की घोषणा की।जन सहयोग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योगेश साहू ने माइक,बैठक व्यवस्था स्वागत सत्कार एवम,स्वल्पाहार की व्यवस्था किया तो, धनीराम साहू जी ने 1500रु की शाल प्रदान किया, नारायण साहू ने 750रु की लागत जे पुष्पहार प्रदान किया,वही समिति के संरक्षक मोहन दास मणिकपन ने 3000रु की फोटोफ्रेम प्रदान करके समिति को अपनी बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम को गरिमामय बनाने में समिति के मकसूदन साहू”बरीवाला मोहनलाल मणिकपन”भावुक रोहित माधुर्य,कोमल सिंह साहू, भारत प्रभु,श्रवण कुमार साहू “प्रखर”रमेश सोंनसायटी किशोर निर्मलकर,संतोष साहू”प्रकृति “केंवरा यदु,छग्गु यास आडील नरेंद्र पार्थ,तुषार शर्मा नादान, रामेश्वर रंगीला कु प्रिया देवांगन “प्रियु”रवींद्र साहू,एवम समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।आभार प्रदर्शन श्मकसूदन साहू बरीवाला”ने किया।

