भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर जिला भाजपा किसान मोर्चा के निर्देष पर किसान मोर्चा संयुक्त मंडल पाटन द्वारा आज रैली के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी पाटन को राज्यपाल महामहिम अनुसुइया उईके के नाम से ज्ञापन सौंपा। भाजपा सदैव किसानों के हित के लिए काम करती है। भाजपा किसान मोर्चा का उद्देश्य “समृद्ध राष्ट्र, खुशहाल किसान” बनाना है। विगत ढाई वर्षों से राज्य सरकार के अकर्मण्यता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद-बीज तक की व धान खरीदी के समय बारदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। सरप्लस बिजली वाले राज्य छत्तीसगढ़ में लगातार अघोषित बिजली कटौती चल रही है और राज्य सरकार ने अब तो बिजली की दर में भी बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी दुःखद और चिंताजनक है।
1. प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकासखंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करें।
2. कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदाय करे।
3. अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए।
4. स्थायी पम्प कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति प्रदान करे।
5. सोसाइटीयों में खाद की नियमित आवक बनी रहे, व खाद की कालाबाजारी पर अंकुश लगे।
6. 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ करें व बारदाने की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करें।
उक्त कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्षगण खेमलाल साहु, लोकमनी चन्द्राकर,लालेश्वर साहु विधायक दल के स्थाई सचिव जिंतेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बसंत चंद्राकर, मोरध्वज साहु जिला पंचायत सदस्य,निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन नगर पंचायत, हर्ष भाले,किसान मोर्चा अध्यक्षगण कमलेश चन्द्राकर,कमलेश साहु, नारायण साहु, महामंत्री कैलाश यादव,हरिशंकर साहु, विनय चन्द्राकर, सागर सोनी,युवामोर्चा अध्यक्ष कुणाल शर्मा, मोहन साहु, केवल देवांगन जिला मंत्री , सुरेंद्र वर्मा,कालेश्वर शुक्ला, राहुल साहु ,दुर्गेश साहु, कुमार साहु सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
