समारोह : संसदीय सचिव ने 6 गांव में किया विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन…क्षेत्र के विकास के लिए कर रहे प्रयास : कुंवर सिंह


देवरीबंगला। तूहर विधायक तूहर द्वार कार्यक्रम के तहत संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद छै गाव में पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने की। विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर थे। संसदीय सचिव ने कहा कि मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति संस्कार एवं परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ के हित में ऐतिहासिक कार्य किए है। निर्माण एवं विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी हमने बेहतर कार्य किया है।
देवरीबंगला पूर्व तहसील बनेगी :- संसदीय सचिव एवं विधायक ने कहा कि देवरीबंगला पूर्ण तहसील बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सहमति दे दी है। तहसील में 96 गांव तथा 65 पंचायते होगी। तहसील बनने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। नए ब्लाक गठन के लिए दिल्ली में धरना देना पड़े तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ धरना देंगे।
कांग्रेस का उद्देश्य विकास है:- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने विकास के ऐतिहासिक कार्य किया है। आज मोदी सरकार जिसको कांग्रेस ने बनाया उसे बेचने का काम कर रही है। प्रदेश में गांव गरीब किसान युवा महिलाएं की सरकार बनी है। रविवार को ग्राम भंडेरा,पसौद, मारीबंगला, देवरीबंगला, नांहदा, तथा पिपरखार मैं 25 से अधिक कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, दुर्गा ठाकुर, खेमिन ढाले, संतराम तारम, मीना रंगारी, डोमेश्वरी मंडावी, पोषण देवांगन, अमरलाल भूआर्य, पुष्पा साहू संजीव चौधरी सहित पंचायत पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *