रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई।नगर पंचायत उतई में 14 सितंबर को विभिन्न विकास कार्यों की लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। उनके कर कमलों से शासन से स्वीकृत नगर के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे,136.46 लाख रुपए लागत से होने वाले विकास कार्यो का भूमिपूजन व 62.35 लाख की लागत से बने विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी,उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा लोक निर्माण सभापति तोषण साहू नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम विशेष अतिथि होंगे।उक्त जानकारी सीएमओ सोहेल कुमार ने दिया।
