रिपोर्टर-अंकित बाला
पखांजुर। कांकेर जिले के पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत योगेन्द्रनगर pv29 में हुई खेत मे महिला की हत्या के मामले में आज महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम पखांजुर थाने में दिया गया ज्ञापन, जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए pv 29 में मिली महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में डर का माहौल बताया गया,
जिसमे महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शुसिला मंडल द्वारा बताया गया कि हम सभी खेत मे काम करते है और इस प्रकार जो एक महिला ही लाश मिली है हम सभी खेत जाने से डर रहे है जिस वजह से आरोपी को जल्द पकड़ने को लेकर आज ज्ञापन दिया गया है,
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोशन बड़ाई और बिक्रम मल्ली द्वारा बताया गया कि क्षेत्र की महिला के सुरक्षा का मामला है और pv 29 में मिली महिला की लाश पर अब तक कई दिन गुजर जाने के बाद आरोपी बाहर घूम रहा है जिससे क्षेत्र में लोगो मे एक डर सा बना हुआ है। बलात्कार की आशंका भी हो सकती है?ऐसे आरोपी को जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जानी चाहिए जिसपर पुलिस अधीक्षक के नाम पखांजुर थाने में ज्ञापन दिया गया ।
इस विषय मे (पखांजुर ASP) धीरेंद्र पटेल– का कहना है कि मामले की जाँच चल रही है बहुत जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा और महिला के साथ जो दुष्कर्म की बात आ रही है,मृत महिला के साथ दुष्कर्म का कोई मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नही आया है,
