डूमरडीह में कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे कुर्मी भवन का होगा लोकार्पण एवं पौधरोपण

रिपोर्ट-रोशन सिंह

उतई।ग्राम पंचायत डूमरडीह अंतर्गत बस स्टैंड में राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के निधि से निर्मित सामुदायिक कुर्मी भवन का लोकार्पण व पौधा रोपण समारोह 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से आयोजित है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल होंगे।अध्यक्षता राज्यसभा सांसद छाया वर्मा करेंगी, विशेष अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी प्रतिमा चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर राज प्रधान मनवा कुर्मी समाज मेहत्तर वर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ पूर्व जिला पंचायत सभापति केशव बंटी हरमुख नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा होंगे।उक्त जानकारी सरपंच चक्षुप्रभा महिपाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *