✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गत दिनों राष्ट्रीय कवि संगम इकाई गरियाबंद के तत्वाधान में
जिलास्तरीय श्रीराम काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !जिसमें गरियाबंद जिले के कवि,साहित्यकारों ने बढचढ़कर हिस्सा लिया!ज्ञात हो कि आयोजक मंडल द्वारा इस प्रतियोगिता में कुछ नियम शर्तें बनाई गई थी!जिसमें प्रतिभागी रचनाकारों को श्री राम से संबंधित गीत,कविता,गजल सहित विभिन्न विधाओं में काव्यपाठ करना था!जिसमें एक से बढकर एक प्रस्तुति देकर रचनाकारों ने कार्यक्रम को राममय कर दिया!श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता में निर्णायकों के निर्णय अनुसार प्रथम स्थान साहित्यकार विनोद गोयल”अश्क बस्तरी उरमाल,द्वितीय उमेश श्रीवास “सरल”अमलीपदर तथा प्रदीप साहू पांडुका,ने तृतीय स्थान प्राप्त किया!ज्ञात हो कि तीनों ही चयनित रचनाकार अब राज्य स्तर में काव्य पाठ करेंगे!कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी रचनाकारों सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया!प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सत्येंद्र सिंह श्याम थाना कोतवाली गरियाबंद प्रभारी, श्री रिखिराम यादव,युगल समदरिया एवं निर्णायक के रूप में मुन्नालाल देवदास,रामेश्वर ठाकुर,विक्रम मेघवानी,संजीव दूबे,टीकम राम साहू,उपस्थित रहे!संयोजक मंडल में श्री योगीराज माखन कश्यप जिलाध्यक्ष,संयोजक गौरीशंकर कश्यप सिरफिरा,के उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री श्री विरेंद्र साहू ने किया!तथा प्रतिभागी रचनाकारों में श्रीमती केवरा यदु मीरा,नुतन साहू,तुलजा मरकाम,हेमलता पटेल,कृष्ण कुमार”सारथी रासबिहारी नागेश,फणेन्द्र मोदी संतोष कुमार सोनकर, जितेन्द्र कुमार साहिर,देवेंद्र ध्रुव शुभम सिन्हा,पीयूष जायसवाल,सहित जिलाभर के साहित्यकार उपस्थित थे!
