रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने समाज से अपील करते हुए कहा कि -14 सितंबर को समाज रत्न दाऊ उत्तम साव जी के पुण्य तिथि को स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
इस अवसर पर पर अध्यक्ष हिरवानी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि – उक्त कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम खोपली,जिला दुर्ग निवासी, साहू समाज के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष -उत्तम साव के पुण्यतिथि को स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाए।
दुर्ग जिला के उतई में जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा समाज रत्न स्व. दाऊ उत्तम साव पुण्यतिथि स्मरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, अति विशिष्ट अतिथि गृह, लोक निर्माण मंत्री छ.ग. शासन एवं छग प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू, विशिष्ट अतिथि कृषि ऊपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र साहू के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होगी ।
उक्त कार्यक्रम में साहू समाज के महान विभूति/समाज रत्न स्व.दाऊ उत्तम साव, स्व. पतिराम साव, स्व. डॉ. मनराखन लाल साहू, स्व.दाऊ रामचरण साहू, स्व. ताराचंद साहू एवं स्व. दाऊ त्रिलोचन साहू स्मृति सम्मान से समाज में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले को सम्मानित किया जायेगा।
