✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
जिनका साथ कोई नहीं देता उनका साथ देनें फरिश्तें आते हैं यह कहावत भले पुरानी है लेकिन आज के समय में भी ऐसा देखनें को मिलता है युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पड़ोसी राज्य उड़ीसा में भी अपने कर्म से लोगों के बीच अपनीं पहचान बना रहे हैं गणेश चतुर्थी के अवसर पर युमेन्द्र कश्यप उड़ीसा नवरंगपुर जिले के रायघर ब्लॉक के ग्राम फुटानाड़ा में आयोजित डांस कार्यक्रम में सम्मिलित होने गये थे गांव के ही बुजूर्ग चन्द्रमल के घर जब घर गये, 62 वर्षीय बुजूर्ग की समस्या सुन युमेन्द्र कश्यप भावुक हो गये जानकारी के अनुसार ग्राम फुटानाड़ा निवासी चन्द्रमल पिता छोटीमल उम्र 62 वर्ष जो कि पांच साल पहले मोटरसायकल से गिर गये थे, उनका बायाँ पैर टुट गया था उपचार के लिये उमरकोट, नवरंगपुर, कोरापुट तक गये लेकिन उनका पैर का शत प्रतिशत उपचार नहीं हो पानें के कारण बुजूर्ग चन्द्रमल आज भी लकड़ी के सहारे चलता है बुजूर्ग चन्द्रमल नें युमेन्द्र कश्यप को बताया कि- पांच साल पहले अपने भतीजे के साथ रायघर जा रहा था, रास्ते में गिर गये थे मेरा बायां पैर टुट गया था गरीब परिवार से हैं इसलिए प्राईवेट अस्पताल न जाते हुए उमरकोट के सरकारी अस्पताल गये जहां से कोरापुट भेज दिया गया लेकिन अभी तक पैर का ईलाज नहीं होनें से चलनें फिरनें में परेशानी होती है। लकड़ी के सहारे चलता हुँ युमेन्द्र कश्यप नें तत्काल उड़ीसा के स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय जनप्रतिनीधियों से फोन में बात कर बेहतर उपचार मुहैया करानें की बात कही छत्तीसगढ़ लौटकर युमेन्द्र कश्यप नें प्रेस वार्तालाप पर न्यूज़ 24 कैरेट संवाददाता को बताया कि- बुजूर्ग चन्द्रमल के समस्या जानकर तत्काल रायघर के स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय जनप्रतिनीधियों से फोन के माध्यम से जानकारी दिया हुँ स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की मदद से बुजूर्ग का पूर्ण रुप से इलाज कराया जायेगा
