भिलाई। शिक्षक कभी सम्मान के मोहताज नहीं रहे है लेकिन समाज ने शिक्षकों को जो इज्जत प्रदान की है जिसका वे सदा ही हकदार रहे है तथा समाज भी उनका ऋणी रहेगा। शिक्षक दिवस पर सेंटजान स्कूल, रामनगर एवं राम्हेंपुर शिक्षा प्रसार समिति खुर्सीपार द्वारा इंडियन काफी हॉउस में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि विजय साहू सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नन्दू कश्यप ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय साहू ने सेंटजान स्कूल की 32 एवं राम्हेंपुर शिक्षा प्रसार समिति की 6 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मान की इस कड़ी में राष्ट्रपति एवं म.प्र. तथा छग शासन से सम्मानित शिक्षक बेनीराम वर्मा का आयोजकों ने शाल भेंट कर सम्मनित किया। सम्मानित होने वालों में गुरूवेद्र सतेन्द्र सिंह ठाकुर, समाजसेवी पत्रकार रामाराव के अतिरिक्त सेन्ट जॉन स्कूल के निदेशक दिनेश पाठक, राम्हेपुर शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष गौतम सिंह बाबा बालकनाथ के अध्यात्म शिष्य कृष्ण लाल भगत भी प्रमख थे। संस्था के उपनिदेशक राबिन पाठक ने आगत शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा जन-जागरण समिति, घासीदास नगर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन घासीदास नगर औधोगिक क्षेत्र में किया गया था। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय घासीदास नगर के प्रधान पाठक का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के मंशा के अनुरूप औधोगिक बस्तियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। और क्षेत्र वासियों की मांग पर मैंने दो सोलर हेण्डपम्प की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर श्री धर्मराज शर्मा अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा, श्री प्रदीप शाह, मुकेश पासवान, पुरषोत्तम साहू, गिरीश साहू, जगदीश चेलक पूर्व पार्षद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जन जागरण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।
शिक्षक कभी सम्मान का मोहताज नहीं होता – विजय साहू…शिक्षकों को सम्मानित किया क्रेडा सदस्य विजय साहू ने
