गुरु एवं माता के बिना ज्ञान संभव नहीं—- विभा अश्वनी अवस्थी

गुरु

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद मैनपुर अमलीपदर खबर
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के महिला मोर्चा महामंत्री व भारत रेलवे बोर्ड सदस्य विभा अश्वनी अवस्थी ने शिक्षकों को नमन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है news24 कैरेट संवाददाता से वार्तालाप करने पर अवस्थी मैम ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में माता पिता के बाद शिक्षक ही इंसान को सही गलत का भेद बता कर साक्षर बनाता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है शिक्षक अपने ज्ञान से ना सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि समूचे राष्ट्र समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं यही कारण है कि हमारे भारतीय समाज में गुरु को सर्वश्रेष्ठ माना गया है उन्होंने कहा कि बिना गुरु के किसी भी राष्ट्र समाज का व्यक्ति के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोनावायरस जैसे महामारी से जूझ रहा है जिसका प्रभाव शिक्षा पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है कॉलेज स्कूल लंबे समय से बंद है इस परिस्थिति में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव भी करना पड़ा है विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई तुरंत शुरू की गई है कई शिक्षक शिक्षा से शिक्षा के लिए नवाचारी उपाय कर रहे हैं ऐसे शिक्षकों को मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं वर्तमान कोरोना संक्रमण काल में शिक्षकों द्वारा शासन प्रशासन को सहयोग कर समाज के हित में कोरोना वारियर के रूप में काम किया है उसके लिए मैं आप समस्त शिक्षक लोगों का आभार व्यक्त करती हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *