भाजपा के ब्यान की आलोचना किया,,

भाजपा के चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी महिलानेत्री द्वारा दिये गये विवादित बयान को लेकर कुशल मटियारा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके बयान को निंदनीय बताया है l छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुवा कांग्रेस दुर्ग शहर अध्यक्ष कुशल मटियारा ने कहा कि पिछले दिनों बीजेपी के चिंतन शिविर कार्यक्रम के दौरान प्रभारी भाजपा नेत्री दग्गुबती पुरंदेश्वरी का आना हुआ और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की बीजेपी के कार्यकर्ता अगर थूक दे तो मुख्यमंत्री और पूरा कैबिनेट बह जायेंगे जो कि निंदनीय है। राजनीति का स्तर इतना भी नही गिरना चाहिये की इन सब शब्दों का उपयोग किया जाये। छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में इससे पहले कभी भी इस तरह निम्नस्तर पर छींटाकसी नही होती थी। लगता है छत्तीसगढ़ की राजनीति का स्तर गिराने के लिए बीजेपी ने इन्हें भेजा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी हमेशा से सम्मान से राजनीति करती आयी है। चाहे वो पक्ष मे हो या विपक्ष में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *