बालोद जिला में साहू समाज के ऊपर अनैतिक टीका टिप्पणी करने वालों के ऊपर कार्यवाही नही किये जाने पर युवा प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी उग्र प्रदर्शन


रायपुर। बालोद जिला में दो नेताओं की ऑडियो मामले में अब बालोद जिला साहू समाज सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश व्यक्त है। ऑडियो रिकॉडिंग में राजू अग्रवाल और प्रमोद जैन के द्वारा स्थानीय संगठन को अनैतिक टीका-टिप्पणी की गई है। 
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में दोनों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के द्वारा साहू समाज के ऊपर अनैतिक टीका टिप्पणी किया गया है। यदि इनके द्वारा 3 दिनों के भीतर साहू समाज से माफी नही मांगी जाती है तो दोनों व्यक्तियों का प्रदेश स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा साथ ही उन्हें जिस राजनीतिक दल से सम्बंध रखते है उस पार्टी के सभी पद से बर्खास्त किये जाने की मांग भी रखा जाएगा। कार्यवाही नही किये जाने पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। श्री साहू ने कहा समाज के प्रति किसी भी व्यक्ति द्वारा अनुचित टीका टिप्पणी किये जाने वालों को समाज द्वारा माफ नही किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *