रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के कृषक फसल के लिए पानी के लिए चिंतित हो गए थे खेतो में पानी नही होने से फसल सुख रहे अचानक मेघ ने दो दिन से क्षेत्रो में झमाझम बरसात कर दी जिससे किसानो के चेहरों में मुस्कान आ गई।फसल के लिए हुई बारिश वरदान साबित हो गई।इसके साथ साथ गर्मी और उमस से भी लोगो को निजात मिली।यदि एक सप्ताह के अंदर बारिश नही होती तो फसल चौपट हो सकती थी क्यो की बांधो में भी पानी है जिसके कारण नहर से भी पानी मिल पाना संभव नही है।आसपास के ग्राम खोपली,करगाडीह,पुरई, पाऊवारा मचांदुर कातरो घुघसीडीह डूमरडीह डुंडेरा पतोरा बोरीगारका आदि गांवों के खेतों में जरा सा भी पानी नही थी जिसके चलते फसल सुख रहे थे।अभी दो दिन से जो बारिश हो रही है जिससे किसानों की उम्मीद जाग गईं की अब हमारी फसल बच जाएगी।ग्राम बोरीगारका के कृषक विजय साहू, उतई के कृषक रेवतीरमण साहू,तोमन साहू खूबी साहू संतोष सोनवानी डोमन हिरवानी आदि का कहना है कि जो बारिश अभी हुई है वह फसल के लिए अमृत से कम नही है यह कहा जा सकता है पानी की अमृत की वर्षा हुई है।
