महुदा में पोला उत्सव में हुआ बैल दौड़ प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों का आयोजन

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम महुदा में आज ग्रामीणों एवं क्रिकेट क्लब के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोला उत्सव का आयोजन किया गया। पोला उत्सव में बैल दौड़,मटकी फोड़,आलू दौड़,कुर्शी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैल दौड़ प्रतियोगिता देखने आसपास के गावों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा  ओ एस डी मुख्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शालिनी यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति योगीता चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति पुष्पा यादव, समाज सेवी निशा परगनिहा, समाजसेवी राशी साहू, वरिष्ट कांग्रेस नेता  संजय यदु के आतिथ्य में विभिन्न खेल का आयोजन हुआ।

कुर्सी दौड मे प्रथम  श्रीमति पद्मनी साहू, द्वितीय श्रीमति योगीता चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, आलु दौड मे प्रथम गंगा धीवर, द्वितीय हेमलता निर्मलकर, मटकी फोड में प्रतिमा साहू एवं बैल दौड मे प्रथम बलराम साहू रहे। विजयी सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
मौके पर प्रमुख रूप से अनिल चंद्राकर, गोरे चंद्राकर, अमृत राजपुत,  मनोज साहू सरपंच, धमेंद सोनकर, रामबिशाल साहु, डोमार साहू  युगलकिशोर साहु, रामु साहु, झब्बु धीवर, मंशाराम साहु नंदु पटेल नोहर साहु ईश्वर साहु राधे ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *