उतई नगर के पटेल परिवार के दो पीढ़ियों ने देहदान का संकल्प लिया

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई । उतई नगर के इतिहास में पहली बार एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा देहदान का संकल्प लेकर संकल्प पत्र लिखा गया। जिसमें पटेल परिवार के दो पीढ़ियों द्वारा एक साथ पूरा पटेल परिवार गंगाधर पटेल, श्रीमति चंद्रिका पटेल, नीलकमल पटेल, श्रीमति प्रमिला पटेल षकेश्वर पटेल, श्रीमति खेमिन पटेल, डॉ प्रेमलाल पटेल (संस्थापक आरोग्यवेदा हास्पीटल उतई – भिलाई ) श्रीमती झरना पटेल ने देहादान किया। जिसे मरनोउपरांत उनकी शरीर को राजीव लोचन आयुर्वेदिक मेडीकल कालेज चंदखुरी को दिया जाएगा। जिससे कालेज के भावी चिकित्सक अपनी चिकित्सकीय ज्ञान को और प्रगाढ़ कर पूरी समाज में अपनी सेवाऐं और बेहतर तरीके से दें सकेंगे। इसी क्रम में समरस सियान संघ उतई के सदस्यों पुनाराम साहू, श्रीमति राजकुमारी साहू, जीवनलाल देवांगन बेनुराम साहू, तुलसी साहू व सतानंद साहू द्वारा भी प्रनाम संस्था के पवन केसवानी की काउन्सलिंग से प्रेरित होकर मेकाहारा रायपुर व आयुर्वेदिक मेडीकल कालेज चंदखुरी को मरनोपरांत देहदान करने का वचन 04 सितम्बर 2021आरोग्यवेदा हास्पीटल उतई के प्रांगण में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *