राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देने के लिए उच्च शिक्षा के द्वारा सबल बने : डॉ. शिव वरण शुक्ल
भौगोलिक विषमताओं के बावजूद आईएसबीएम विवि कोरोना के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में अडिग रहा है: डॉ. आनंद महलवार
छुरा|| वनांचल में स्थापित आईएसबीएम विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 का शिक्षारंभ के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थी को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-वंदन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अध्यक्ष महामहोपाध्याय डॉ. शिव वरण शुक्ल एवं छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रेणु देशमुख, विवि कुलपति डॉ आनंद महलवार, कुल सचिव डॉ. बीपी भोल, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. एन के स्वामी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू मंचस्थ रहे।
कार्यक्रम के अगली कड़ी में मुख्य अतिथि डॉ. शिव वरण शुक्ल दीक्षारंभ समारोह के नवप्रवेशी बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा, शिक्षा-दीक्षा जीवन के लिए आवश्यक है। वनांचल में स्थापित इस विद्यापीठ आईएसबीएम विवि से मेरा लगाव रहा प्रारंभ से रहा है। वनांचल से संस्कृति निकली है। आप सभी जो बच्चे दीक्षारंभ कर रहे हैं, वे अनुशासन सीखें, पढ़कर देश की उन्नति में सहयोग करे । अभिभावकों का काम है की बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेणु देशमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि, छात्र जीवन का मनुष्य जीवन में एक महत्वपूर्ण समय है। वहीं शिक्षक एक कुम्हार के समान होता है जो घड़े को सजाने-संवारनें में अपना पूरी क्षमता लगा देता है।
विवि कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमने कोरोना महामारी के इस दौर में भौगोलिक चुनौतियों से पार पाते हुए, आनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा का अलख जगाये रखा, इसके लिए आईएसबीएम विवि ने स्वयं का आनलाइन पोर्टल तैयार किया। जो कम बैंडविड्थ होने पर भी आसानी से कार्य करता है।
विवि कुल सचिव डॉ. बीपी भोल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कोरोना महामारी के दौर के बाद आज हम नवीन सत्र का दीक्षारंभ कर रहे हैं। पूरा विश्वविद्यालय एक परीवार की तरह है जहाँ नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तनाव मूक्त वातावरण में ज्ञान के प्राप्ति के लिए प्राकृतिक परिपूर्ण वातावरण में अध्ययन करने का मौका मिलेगा है। हमारे विवि के छात्र राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। इस दौरान विवि कुलपति ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
विवि शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. एन कुमार स्वामी ने विश्वविद्यालय के संदर्भ में विविध जानकारियां दी। परीक्षा नियंत्रण विभाग के प्रमुख सीओई डॉ. टीएस सिन्हा ने परीक्षा विभाग के संदर्भ में जानकारियां नवप्रवेशित विद्यार्थीयों को दी। इसी प्रकार विवि खेल विभाग अधिकारी प्राध्या.अश्विनी कुमार साहू, एनसीसी अधिकारी प्राध्या. हेमंत पाण्डे, एनएसएस प्रभारी प्राध्या.प्रीतम कुमार साहू, पुस्तकालयाध्यक्ष पुखराज यादव ने अपने -अपने विभागों के संदर्भ में जानकारी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी।
इसके पश्चात विवि में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
स्कूल ऑफ आईटी विभागाध्यक्ष भूपेश पात्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, अतिथियों, पालकों का आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन प्राध्या. आर के देशमुख एवं प्राध्या. ममता देवांगन ने किया।

