✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद— बीजेपी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर मनीष सिंहा ने ज़िलेवासियों को विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोरा तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोरा तिहार के अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में सिन्हा ने news24 कैरेट संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि पोरा तिहार हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है।
डॉक्टर सिन्हा जी ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं का संवाहक होते हैं। यह हमारी धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। खेल-खेल में बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके सरोकारों को जुड़ते चले जाते हैं।
सिन्हा जी ने अपने बचपने के सुनहरे दिन को याद करते हुए बतलाया की वो कैसे अपने बचपन में अपने दादा जी के साथ मिट्टी के बैल ख़रीदने जाते और सुबह से ही मिट्टी के बैलगाड़ी को तैयार करते और अपने सभी भाई बहनो और मित्रों के साथ खेलने जाते सिन्हा जी आगे कहते है यह हमारा दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय कराएं और उसके संरक्षण और संवर्धन का प्रयास करें।
