पाटन। नव सृजन बहुआयामी शिक्षण संस्थान पाटन जिला दुर्ग ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म जन्मदिवस पर समिति द्वारा संचालित आर्यावर्त हा से स्कूल पाटन के शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव भाजपा विधायक दल छ ग के मुख्य आतिथ्य , दिलीप साहू अध्यक्ष नवसृजन बहुआयामी शिक्षण संस्थान पाटन के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने राधाकृष्णन जी के शिक्षकीय जीवन से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनने तक का सफर और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए प्रत्येक शिक्षक शिक्षिकाओं को भी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किए। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलीप साहू ने कहा की शिक्षक मोमबत्ती के समान स्वयं जलकर दूसरो के जीवन को प्रकाश मय बनाने वाले गुरुओं का ऋण कभी चुकाया नही जा सकता।स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा गुरुओं के सम्मान में गीत एवम् डॉ राधाकृष्णन जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात आर्यावर्त हा से स्कूल एवम् आर्यावर्त इंग मिड स्कूल पाटन में सेवाए देने वाले समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर्यावर्त विद्या निकेतन के प्रधान पाठक नारद सेन एवम् आभार प्रदर्शन जयप्रकाश साहू ने किया। इस गरिमामय समारोह में जितेन्द्र वर्मा, दिलीप साहू ,नारद सेन, जय प्रकाश साहू, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमति हेमलता वर्मा,व्याख्याता गण श्रीमति निशा सोनी, संकल्प चंद्राकर, प्रदीप वर्मा, रानू सोनी, सिद्धी सुमन, जयश्री सेन, गीतिका , प्राथमिक विभाग सेवती वर्मा रमा वर्मा, धनेश्वरी साहू, उमा वर्मा, इंदु देवांगन अंग्रेजी माध्यम से श्रीमती मधुमति तिवारी, यामिनी कश्यप, सुष्मिता रावत,सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
आर्यावर्त हायर सेकंडरी स्कूल पाटन में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
