छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बस्तर में आयोजित चिंतन शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी एवं राज्य सरकार मंत्रिमंडल को लेकर किए गए अशोभनीय बयान बाजी पर आज कांगेस ने किया पुतला दहन। पुरंदेश्वरी द्वारा कहा गया कि भाजपा के कार्यकर्ता थूक दे तो पूरा मंत्रीमंडल बह जाएगा। इस तरह के उसके बयान को लेकर गरियाबंद जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किये गए। पूतला दहन के दौरान कांगेस कार्यकताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी किये। कार्यक्रम में भावसिग साहु जिला अध्यक्ष, मो हफीज खान अध्य्क्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी, नरेंद्र देवांगन, ओम राठौड़, प्रेम सोनवानी, अमित मिरी, अवध यादव नादिर कुरेशी सेवाराम गुप्ता, राजेश साहू, मुकेश रामटेके, बाबा सोनी, योगेश साहु,शिव साहु , राजेश सिन्हा, गज्जू सिन्हा, सनी मेमन, अलीम खान, घनश्याम, नंदू गोस्वामी, चंद्र भूषण चौहान, भानु सिन्हा, भागवत पटवा, योगेश बघेल, अमृत पटेल, राजु निषाद, सुरैश मानिकपुरी, गज्जू साहु, विमला साहू, गिरी नंदनी त्रिपाठी कार्यकर्ता शामिल रहे।
गरियाबंद के तिरंगा चौक में भाजपा का पुतला दहन,,
