- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में डुन्डेरा के विभिन्न धार्मिक स्थलो का हो रहा जीर्णोद्धार-तरुण बंजारे
रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई। गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू के अनुशंसा पर डुन्डेरा के बरमदेव मंदिर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण होगा।जिसका भूमिपूजन नगर निगम रिसाली के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे सहित मंदिर समिति के सदस्यों के उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस मौके पर तरुण बंजारे ने बताया की गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में बरमदेव मंदिर स्तिथ शिव मंदिर का नवनिर्माण किया जायेगा साथ ही मंदिर परिसर का लगातार विकास किया जा रहा है जिसमे मेन रोड से मंदिर पहुच मार्ग का सीसी रोड निर्माण,परिसर में पेवर ब्लॉक व डोम सेड का निर्माण किया जा रहा है।इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला महामंत्री पोषण क्षत्री,लोमन सोनी,रोहित धनकर,मोनू तिवारी,ईश्वर साहू,भूषण यादव,बिसेलाल साहू,लोमन सोनी,मोनू तिवारी,रोहित धनकर,ईश्वर साहू,तेजराम सोनवानी,पंचराम साहू,अमर सिंह,हिमांचल साहू,गंगाधर यादव,चेलाराम यादव,सुरेश यादव,गजेंद्र यादव,बोधिराम साहू,केशर यादव,संतोष यादव,शीतल यादव,पुरषोत्तम यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
