खोला(बासीन) गांव से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष लगाव रहा है- अशोक साहू


जामगांव आर।पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोला(बासिन)में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि ज़िप दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू,अध्यक्षता श्रीमती रामबाई गजानंद सिन्हा अध्यक्ष जप पाटन, विशेष अतिथि देवेन्द्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप, श्रीमती बिमला बालाराम कोसरेे,दिनेश साहू सभापति जप,राजेश ठाकुर,राजाराम गहिरवार,रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी,ईश्वर चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का विशेष लगाव खोला गांव से हमेशा रहा है।और आज जो प्रत्येक गांव को स्वावलंबी बनाने का कार्य नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में हो रहा है ऐसा सोच रखने वाला एक किसान पुत्र मुख्यमंत्री है।
जप उपाध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि पाटन विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना करके गरीब, किसान,मजदूर के बेटों के साथ न्याय कर करने का कार्य हमारी भूपेश सरकार कर रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा किसानों की ऋण माफी, 2500/ समर्थन मूल्य के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कार्य मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

जोन प्रभारी रूपेंद्र शुक्ला ने बतलाया की दक्षिण पाटन में जामगांव आर में थाना, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल,सड़क,सिंचाई सहित सभी बुनियादी सुविधाएं लगातार मिल रही है। यहां पर संघठन एवं सत्ता का तालमेल से भरपूर विकास हो रहा है जिसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते है।
मंच संचालन दाऊ लाल मधुकर एवं आभार सरपंच श्रीमति रेवती साहू ने किया।
इस अवसर पर बाला राम कोसरे,चन्द्रभान साहू सरपंच नवागांव, गोकुल बारले,शिवनाथ बंजारे,नाथू राम बारले, खुमान सिंह उपसरपंच,शीतल कोठारी,चंद्रशेखर कोसरेे,नंदलाल साहू सचिव,नोमेश चंद्राकर,विष्णु डहरे,ओम,अश्वनी पांडे,पूनमचंद,दीनू ठाकुर,ओम कोठारी,बिशेशर ठाकुर,मोती राम, जोहन कोठारी,देवीसिंह भारती,ऋषभ चंद्राकर,प्रेमप्रकाश पांडे,नवल साहू,मिश्री बारले,ओमप्रकाश, अंजू,जयंती, मीना पंचगण सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *