पाटन। विकासखंड पाटन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा तथा विकासखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज दिनांक 4 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आयोजित हुई। बैठक के पूर्व एसडीएम पाटन एवं CEO जनपद पंचायत पाटन ने पोषण पुनर्वास केंद्र पाटन का निरीक्षण किया। 7 कुपोषित बच्चे भर्ती थे।भर्ती बच्चो की माताओं से केंद्र में मिलने वाली सेवाएं एवं सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। बैठक में जनपद सीईओ मनीष साहू, बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, सीडीपीओ सुमित गंडेचा, बीईटीओ बीएल वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे। कोविड टीकाकरण हेतु प्रत्येक ग्रामों में छूटे हितग्राहियों की जानकारी तैयार करने, प्रत्येक स्कूलों में कोविड टीकाकरण से बचे हुए शिक्षकों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने लाइनलिस्ट एवं प्लानिंग करने निर्देशित किया गया। अनीमिया से बचाव हेतु साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड गोलियों का लक्ष्य अनुसार वितरण, कुपोषित बच्चों की चिकित्सक द्वारा जांच, किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच महिला बाल विकास विभाग से समन्वय कर शत प्रतिशत करने निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का प्रचार प्रसार पंचायत, महिला बाल विकास विभाग, मितानिन आदि के माध्यम से कराया जाना है।
पाटन एसडीएम ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा
