जामगांव आर। बस्तर में भाजपा के सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि- क्या डी पुरंदेश्वरी देवी बताना चाहेंगे कि भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने रमन सिंह के ऊपर थूका था जिससे कि उनका प्रतिनिधिमंडल बह गया, मुझे लगता है कि डी पुरंदेश्वरी देवी को अपना मानसिक इलाज करवाना चाहिए क्योंकि वह अपने मानसिक संतुलन खो बैठी है।
अध्यक्ष श्री ठाकुर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में जो विकास की गंगा बह रही है वह बीजेपी वालों से देखा नहीं जा रहा है, क्योंकि भाजपा शासनकाल में किसान हो, मजदूर हो, महिला हो, युवा वर्ग हो, चाहे कोई भी वर्ग हो हर तरह का वर्ग प्रताड़ित था और अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा था, जिसका ही परिणाम था कि 15 साल तक सत्ता में रहने वाली डॉ रमन सिंह की सरकार 2018 के विधानसभा चुनाव में 15 साल की सरकार 15 सीटों में सिमट कर रह गई।
श्री ठाकुर ने कहा की जब से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का कमान संभाला है और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए नए-नए योजनाओं के माध्यम बनाकर छत्तीसगढ़ को प्रगति की ओर आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे कि अब स्थिति छत्तीसगढ़ में पूर्व जैसे नही रही, छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा हैं नित नए विकास कर रहा है, अब नए नए अधोसरंचना, विकास से तस्वीर बदल रही हैं, छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था प्रदेश ही नहीं संपूर्ण भारत देश के लिए मॉडल बन गया हैं।
श्री ठाकुर ने कहा की- भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद अब बहुत ही अच्छी तरह यह ज्ञात हो गया कि अब छत्तीसगढ़ में किसान, व्यापारी, मजदूर, युवा, महिला औऱ यहां का कोई भी वर्ग अब ना ही हताश है और ना ही परेशान हैं और हमारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का किसान होना, छत्तीसगढ़िया संस्कृति को निरंतर पुनर्जीवित, संजोने के लिए, बचाने के लिए उनके लिए सकरात्मक सोंच होना, बीजेपी के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गयी हैं, इसलिए ऐसा लग रहा है प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसी लिए वह अपना मानसिक सन्तुलन खो चुकी हैं, और स्तरहीन बयानबाजी कर रही है।
