रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के युवकों ने छग राज्य विधुत वितरण कंपनी मर्यादित उतई पहुच कर नव पदस्थ उपअभियंता कमलेश साहू का पुष्पगुच्छ भेट कर उतई में पदस्थ होने पर उनका स्वागत किया।तद्पश्चात युवको द्वारा ग्राम में विगत एक वर्ष से विधुत की आँख मिचौली व लोवोल्टेज की समस्या को बताते हुए उनका निराकरण करने के लिए कहा गया व ज्ञापन भी सौंपा गया।।युवको ने यह भी कहा कि लोवोल्टेज की समस्या को पूर्व में पदस्थ अधिकारियों को बताया जा चुका है उसके बाद भी आज तक उनका निराकरण नही हुआ है।इस पर उपअभियंता कमलेश साहू ने युवको को आश्वस्त करते हुए लोवोल्टेज की समस्या को जल्द निदान करने की बात कही गई।इस दौरान ऋषि सांडिल्य शेष नारायण पटेल अशोक चतुर्वेदी हेमलाल साहू सोमेश साहू कृष्णा साहू अविनाश साहू आदित्य चंद्राकर कमलेश पटेल डिलेश्वर संजू बंजारे मौजूद थे।
