पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत सायकिल दौड़ का आयोजन किया गया

रिपोर्ट-रोशन सिंह

उतई । नगर पंचायत उतई क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एवं सहायिकाओं द्वारा शासन के निर्देशानुसार पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया गया। जिसमें प्रथम दिवस किशोरी बालिकाओ व बच्चों के शारीरिक विकास के लिए साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया।व स्लोगन के माध्यम पोषण संबधित जानकारिया किशोरी बालिकाओ को दी गई। जिसमें नगर पंचायत उतई के पार्षद गण प्रहलाद वर्मा वीरेंद्र गिरी गोस्वामी शामिल हुए इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सरस्वती चंद्राकर माधुरी ठाकुर फुलेश्वरी देवांगन पुष्पा नेताम उषादेवी प्रेम कुमारी पटेल दिलेश्वर साहू चंद्रिका देशलहरे विद्यार्थी एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *