शासकीय स्कूल में समाज सेवी रोहित साहू ने बैग, जूता-मोजा स्कूली बच्चों को दान किया

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई।शासकीय प्राथमिक शाला उतई में सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू की सुपुत्री कु. लावण्या के जन्मदिन के अवसर पर *मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल एवं अतिथियों के करकमलों से कक्षा 1से कक्षा 5वीं तक के सभी बच्चों को स्कूल बैग, जूता-मोजा और डेयरी मिल्क वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में सांसद बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूलों में बच्चों को इस तरह के शैक्षिक उपयोगी सामग्री का वितरण किया जाना अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है । कई लोग मंदिर मस्जिद में दान करते है लेकिन रोहित साहू ने स्कूल को मंदिर समझ कर दान किया है जो समाज के लिए नई दिशा है।कार्यक्रम में संकुल समन्वयक सांवत साहू, प्रधान पाठक मुरली ध्रुव एवं सभी शिक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग विजय बघेल एवं सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू को प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया । नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, बहादुर सिंह नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, महामंत्री ललित चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष चन्दू देवांगन महामंत्री सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, डिकेश सेन रूपेश पारख लखन लाल साहू, तुलू राम साहू, दिनेश साहू रामकृष्ण साहू कुमार साहू, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता लता सोनवानी, श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, शीतला ठाकुर, सुनीता वर्मा, तिलक साहू, सरपंच पाऊवारा वामन साहू, शिक्षकगण जी.एल. साहू, रमेश बारले, पोषण मारकण्डे, दुर्गेश मेश्राम, कल्पना साहू, कंचन सिन्हा, बिरेंद्र कांवलिया, विजय शंकर डहरिया, मुकेश लसहे, चैन सिंह साहू , योगेश ठाकुर,राकेश वर्मा
आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया । कार्यक्रम का संचालन गोविंद साव बीआरसीसी दुर्ग एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता अशोक साहू ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *