रिपोर्टर- रोशन सिंह
उतई।नारी सशक्तिकरण की नई पहल प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में एकता स्व सहायता महिला समूह की अध्यक्ष श्रद्धा साहू ने एक नई मुहिम छेड़ कर शादी पार्टी सामाजिक या अन्य कार्यक्रमों में खाने के लिए उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक गिलास,दोना का उपयोग न कर उसकी जगह स्टील थाली गिलास का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है। प्लास्टिक में भोजन करना असभ्यता की पहचान बताई है।इस मुहिम से खुश होकर समाजसेवी व सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू द्वारा 11 हजार रुपए का चेक देकर प्रोत्साहित किया।स्टील बर्तन बैंक समूह के सदस्यों द्वारा 500,स्टील थाली,500 स्टील गिलास खरीदकर रखा है जिसे कार्यक्रमो में जहाँ पर भोजन की व्यवस्था है वहाँ निःशुल्क दिया जाता है।
समाजसेवी व सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू ने स्टील बर्तन बैंक को दिया 11 हजार रुपए का चेक
