सुपेला मण्डल के बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की चर्चा,,,

भिलाई—भारतीय जनता पार्टी सुपेला मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल की अगुवाई में मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई .उक्त बैठक में मंडल की आगामी कार्यसमिति बैठक एवं कुछ महीनों पश्चात होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के विषय में गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई .मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए समस्त पदाधिकारियों को आगामी कार्य समिति बैठक की रूपरेखा बनाने हेतु निर्देश दिए गए एवं शीघ्र ही संपन्न होने वाले भिलाई नगर निगम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में बूथों की संरचना करने और वार्डों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्रित करने को कहा गया. उक्त बैठक को महामंत्री तुगेन्द्र सिंह एवं अखिलेश वर्मा ने भी संबोधित किया .कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राकेश नागदेव और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष आकाश महेश्वरी द्वारा किया गया साथ ही साथ प्रमुख रूप से अनीता वर्मा, रमा राजपूत, सुभाष कुशवाहा, रमेश ठाकुर, दीपक भोंडेकर, रूप राम साहू, विवेक अग्रवाल ,यशवंत पार्लेवार ,संजय शाह, सम्मत मंडावी, रंजीत ठाकुर, संतोष ठाकुर, अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए. उक्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अश्वनी गौतम में प्रदान की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *