मुख्यमंत्री निवास घेराव में मैनपुर के सहायक शिक्षक होंगे शामिल,,छ.ग.सहायक शिक्षक फेडरेशन मैनपुर के कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गत दिनों वेतन विसंगति से आक्रोशित मैनपुर के सहायक शिक्षक संवर्ग ने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मैनपुर के बैनरतले आवश्यक बैठक ध्रुवागुडी़ स्कूल परिसर में आयोजित किया था!जिसमें मैनपुर ब्लॉक के विभिन्न संकुलों के सैकड़ों सहायक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित हुए!इस बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का नये सिरे विस्तार करते हुए संचालक मंडल का पुनर्गठन किया गया!जिसमें प्रमुखरूप से श्री लोकेन्द्र अवस्थी,जगन्नाथ सोनवानी उमेश श्रीवास,केशरी खरसैल, कुमेन्द कश्यप रासबिहारी नागेश,संतोष पटेल,गणेश दुर्गा,नीलम नागेश,एवं महिला मोर्चा से श्रीमती जान्हवी डोंगरे को ब्लॉक संचालक के रुप में चुना गया!गठन उपरांत संचालक मंडल ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष मिश्रा के निर्देश पर आगामी 5 सितम्बर को रायपुर के आंदोलन में प्रत्येक संकुल से अनिवार्य रुप से एक-एक गाड़ी समस्त सहायक शिक्षक संवर्ग राजधानी रायपुर कूच करेंगे!जिसके लिए सभी संकुल अध्यक्षों को संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है!ज्ञात हो कि सरकार के झूठे आश्वासनों से आक्रोशित सहायक शिक्षक संवर्ग ने सरकार के विरुद्ध अपनी प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर लामबंद हो गए हैं!जो अपनी मांग पूरी होने के अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने संकल्पित lहैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *