छुरा ……राष्ट्रीय खेल दिवस पर गरियाबंद जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान में 3 किमी रोड रन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी सख्या में महिला/ पुरुष वर्ग में प्रतिभागी भाग लिए। जिसमें दोनों वर्ग में 5 – 5 प्रतिभागियों को नगद पुरुस्कार के साथ , प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- कृषि सभापति प्रह्लाद यदु , अध्यक्ष – आस बाई ध्रुव सरपंच , विशेष अतिथि – हेमलाल नेताम पूर्व सरपंच, कन्हैया निषाद ग्राम सभा अध्यक्ष, साधुराम निषाद ग्राम पटेल रहे। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शरद पारकर, नरेंद्र राव चौहान, हरिश्चन्द्र निषाद, कैलाश साहू , बी एल नेगी ,खिलेश्वर साहू, राघवेंद्र धुरु, फनेद्र साहू, एवम व्यायाम शिक्षक उपस्तिथ रहे।
जिला संघ द्वारा ग्राम के प्रतिनिधियों से मिल रहे सहयोग पर खुशी जाहिर किया गया। पूर्व सरपंच द्वारा पहले की भाँति आगे भी सहयोग करते रहने का आश्वासन मिला वही वर्तमान सरपंच ने इस आयोजन को यहाँ कराने के लिये धन्यवाद दिए। पूर्व सरपंच द्वारा शास उच्च माध्यमिक स्कूल में व्यायाम शिक्षक लाने हेतु सभापति को इस पर जल्द ही कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया ।
। मुख्य अतिथि द्वारा गाँव मे खेलो का इतिहास बताते हुए गांव हित मे हर सम्भव कार्य करने का वादा किया गया।
विजेता खिलाड़ियों में महिला वर्ग में प्रथम तुलसी नागेस , दिब्या पटेल , प्रमिला , मनीषा साहू , सुमित्रा ठाकुर , पुरुष वर्ग में प्रथम भृगनंदन ,सचिन दीवान, विकास धुरु , लीलाधार निषाद, उमेश साहू रहे। कार्यक्रम के आयोजक सचिव गिरवर निषाद, कार्यक्रम के संचालन में डायमंड सिन्हा द्वारा मेजर ध्यानचंद की सम्पूर्ण जीवनी से सबको अवगत कराया गया वही साथी संचालक पूरण निषाद द्वारा खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक – हितेश यदु, विनोद अड़बंशी, घनश्याम साहू, गुलशन यदु , लकी निषाद,समीर शुक्ला एवम ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
सभी अतिथियों , प्रतिभागियों के आभार प्रदर्शन शिक्षक टंकेश्वर मरकाम द्वारा किया गया।
