– धार्मिक एवम रचनात्मक आयोजन के माध्यम से लोगों को जोड़ने विशेष पहल “
पाटन–शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर (भोथली ) में स्थित शिव मंदिर परिसर में शिव मंदिर प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आहूत की गई । शिव मंदिर प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के पश्चात हुआ , मंदिर परिसर में धार्मिक एवम रचनात्मक आयोजन पूरे कॉलोनी वासियों का एक साथ करने एवम कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जोड़ने विशेष पहल की गई इस हेतु समिति के संज्ञान में लाते हुए पूर्व सूचना देने निर्णय लिया गया, भगवान शिव रूद्राभिषेक एवम हवन कार्यक्रम की समीक्षा की गई , सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने कार्यक्रम को सराहा एवम आगामी इस प्रकार के आयोजन हेतु अपने सुझाव दिए । समिति के कोषाध्यक्ष अभय सैनी द्वारा आय–व्यय प्रस्तुत किया गया । शिवमंदिर में स्थित श्री हनुमान जी की प्रतिमा शेड निर्माण हेतु समिति के सदस्य लक्ष्य देवांगन द्वारा सहयोग की घोषणा की गई । शिवमंदिर प्रबंधन समिति के माध्यम से मंदिर परिसर के रख–रखाव , मंदिर विकास सहित मंदिर से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा कर उचित निर्णय लिए गए ।बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी ललित कुमार बिजौरा ने किया । बैठक में प्रमुख रूप से शिव मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष–नरेंद्र कुमार दुबे , उपाध्यक्ष–राजकिशोर भट्ट , महासचिव-देवनारायण चन्द्राकर , सचिव-विनोद देशमुख , कोषाध्यक्ष -अभय सैनी , मीडिया प्रभारी -ललित कुमार बिजौरा , प्रवर्तक सदस्य- प्रवीण चन्द्राकर , मोरध्वज साहू , विजय देवांगन , महेंद्र बंजारे ,विजय चन्द्राकर , विनोद मिश्रा , एन.एल.यादव , पुरुषोत्तम पाल , नरेंद्र विश्वकर्मा , लक्ष्य देवांगन , पी.पी.सिंह , रमेश ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी एवम सदस्य गण उपस्थित रहे ।
