कोरबा एसपी भोजराम पटेल व कलेक्टर रानु साहू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष बीपी वर्मा ने जेल निरीक्षण कर जाना कैदियों की हाल चाल

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

कोरबा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीपी वर्मा ने कलेक्टर रानू साहू और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ कोरबा शहर स्थित जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। तीन अधिकारियों ने इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, महिला बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान जेल में मौजूद विभिन्न पंजीयों और सीसीटीवी सिस्टम की भी जांच की। जिला सत्र न्यायाधीश वर्मा ने जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मामलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी बंदियों से मामला पेश करने और अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए वकीलों की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। इस दौरान जिला न्यायालय के न्यायाधीश श्री पठारे, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सुनील नायक, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और सहायक जेलर विज्ञानंद सिंह भी मौजूद रहे। महिला बैरक में कलेक्टर रानू साहू ने महिला बंदियों से मुलाकात की और चार बंदियों के साथ यहां रह रहे चार छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *