गरियाबंद जिले के अंतर्गत फिंगेश्वर ब्लॉक पर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद। फिंगेश्वर में युवक की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। घटना नदी मोड़ बोरिद चौक की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक का नाम संदीप चंद्राकर है जो महासमुंद का रहने वाला बताया जा रहा है। संदीप को ठंडे से पीटकर हत्या की बात सामने आई है हालांकि हत्या किसने ओर क्यो की फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।
फिंगेश्वर पुलिस के मुताबिक घटना दोपहर 11 से 12 बजे की बीच की है। युवक की लाश खून से लथपथ सड़क किनारे मछली दुकान के पास पड़ी हुई थी। फिलहाल शव का पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर पुलिस जांच में जुट गई है।
वही घटनास्थल की बात की जाए तो यह भीड़ भाड़ वाला इलाका है। लोगो की भीड़ अक्सर यहां बनी रहती है। मगर घटना के बाद यहां सन्नाटा पसर गया है। यहाँ तक कि अधिकतर दुकानदार भी अपनी दुकाने बंद कर चले गए है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *