भनसुली (के) में हुआ गली सीमेंटीकरण का भूमिपूजन


रानीतराई।पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंसुली (के)में भूमिपूजन कर सीमेंटीकरण शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति जप पाटन,पुरन साहूजी, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी की गरिमामयी की उपस्थिति में हुआ।
ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की आशीर्वाद से पूरे पाटन ब्लॉक में विकास की गंगा बह रही है, धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।
जिप उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि हम सब त्रिस्तरीय पंचायती राज उ प्रतिनिधियों के लिए गौरव का क्षण है जो माननीय मुख्यमंत्री जी का आशीर्वाद हमारे साथ है।
आभार सरपंच श्रीमति तुलसी गैंदलाल डहरिया ने किया।
इस अवसर पर कमलेश साहू उपसरपंच,महेश साहू,भीम यादव,नीलमणि साहू,राधेश्याम देवांगन, कृष्णा साहू, पदमन साहू,दिनेश साहू, पीलू साहू,कल्याण साहू,राधा साहू,मीरा निर्मल,पूर्णिमा साहू,लक्ष्मीनारायण साहू,आनंद सतनामी,ओम कुमारी,बीरेंद्र देवांगन,ओंकार पंचगण सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *