पाटन—तहसील सतनामी समाज पाटन, सतनामी समाज ग्राम साॅतरा एवं सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में “तहसील स्तरीय गुरु बालक दास जयंती एवं सम्मान समारोह” का आयोजन 30 अगस्त सोमवार कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्राम साॅतरा (मर्रा )में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चैतन्य भूपेश बघेल( मुख्यमंत्री प्रतिनिधि), अध्यक्षता निर्मल कोसरे जिलध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, विशिष्ट अतिथि आशीष वर्मा (ओएसडी) कौशल चंद्राकर अध्यक्ष मत्स्य टास्क फोर्स एवं सदस्य खादी एवं ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ शासन रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन सुबह 10:00 बजे से तहसील सतनामी समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण संतजन व सुपर फिफ्टी प्लस ग्रुप के पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा ।तत्पश्चात पंथी पार्टी गोड़पेंण्ड्री एवं सतनाम अखाड़ा सरोरा के प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सम्मान समारोह-
पाटन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान एवं प्रदर्शन से क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले सम्मानीय जनों का सम्मान भी इस समारोह में किया जाएगा जिसके तहत पीएससी के माध्यम से चयनित जज बेटी दीक्षा बसंत देशलहरे छांटा से एवं प्रेरणा वर्मा नवागांव का तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चयनित जितेंद्र बारले राखी ,भोज कपूर पंहडोर और हितेश वर्मा पंदर का सम्मान किया जाएगा। साथ ही साथ शिक्षा दान में उत्कृष्ट योगदान करने वाले उत्कृष्ट शिक्षक जागेश्वर चंद्राकर और 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटी जानकी मनहरे साॅतरा एवं साधना बारले मटंग का भी सम्मान किया जाएगा।
कैरियर काउंसिल-मार्गदर्शन पीएससी के माध्यम से जज एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित गौरव जनों के द्वारा इस अवसर पर कैरियर -मार्गदर्शन एवं शिक्षा अवसर के बारे में प्रेरणादायक जानकारी बच्चों एवं पालकों को प्रदान किया जाएगा।
