अमलीपदर क्षेत्र ग्राम पंचायत कांडकेला के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, नेशनल हाईवे 130 पर बड़ी संख्या में बैठे ग्रामीण, लगी वाहनो की लम्बी कतार

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार
नागेश गरियाबंद

गरियाबंद मैनपुर खबर
पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों की सुर्खियों में रहे ग्राम पंचायत कांडकेला के ग्रामीण भारी तादात में आज नेशनल हाइवे 130 पर ध्रुवागुड़ी में भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिए है जिससे वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रहा है इसके पहले भी ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि जिम्मेदारों के ऊपर अगर कार्रवाई नहीं होता है तो हम सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे और आज सुबह से ही ग्राम पंचायत कांडकेला के सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम कर दिया गया है और छत्तीसगढ़ सरकार होश में आओ, भ्र्ष्टाचारी नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, का बैनर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं
जाने क्या है मामला विस्तार से..
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत के ग्रामीण कांडकेला के ग्रामीण आज सरपंच नन्दकिशोर कोमर्रा,पूर्व सचिव दुरुग सिंग सोनवानी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर नेशनल हाइवे 130 जाम कर दिया बड़ी संख्या ग्रामीण सड़क पर कार्यवाही को लेकर बैठ गए है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में सरपंच सचिव की जांच को लेकर ग्राम पंचायत कांडकेला के ग्रामीणों ने जांच के लिए आवेदन किया था जिसमे जांच करने आये अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के समक्ष जांच किया था

रास्ता रोकते ग्रामीण

ग्रामीणो का आरोप है भ्रष्टाचार मामले में बीते पाँच अगस्त को जाँच के बाद भी कारवाई नही हुई तो आज ग्रामीण सडक आंदोलन का फैसला किये हैं
कांडकेला पंचायत फ़र्जी बिल पर कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही दी थी चेतावनी
जांच के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव के द्वारा बड़ी मात्रा में लाखो रुपये का फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि गबन का आरोप सिद्ध हुआ था उसके बावजूद सरपंच सचिव के ऊपर कार्यवाही नही होने से कांडकेला पंचायत के ग्रामीणों ने 20 तारीख को नेशनल हाइवे 130 धुरवागुड़ी में चक्का जाम करने का निर्णय लिया था तब 19 अगस्त को मैनपुर से तहसीलदार,नायब तहसीलदार, व जनपद सी ई ओ मैनपुर, ग्राम कांडकेला पहुचकर ग्रामीणों को 20 तारीख को चक्का नही करने के लिए घन्टो ग्रामीणों को मनाया गया था और सरपंच सचिव के ऊपर 4 दिन के कार्यवाही का आश्वासन दिया था तब ग्रामीणों ने उपस्थित अधिकारियों कार्यवाही के लिए 7 दिवस का समय देते हुए सरपंच सचिव के उपर कार्यवाही नही होने पर 28 अगस्त को चक्का जाम करने का निर्णय लिया था।
जिसके तहत आज 28 अगस्त को कांडकेला के ग्रामीण बड़ी संख्या में नेशनल हाइवे 130 धुरवागुड़ी पहुचकर सड़क जाम कर दिया। धुरवागुड़ी में चक्का जाम के चलते नेशनल हाइवे सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई है।

बस के सामने बैठे ग्रामीण,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *