पाटन–नगर पंचायत के अटारी ग्राम के प्रथम इंजीनियर स्व लखन बिजौरा की 91 वी जयंती पर बिजौरा फैंस क्लब के सदस्यों द्वारा आज प्रातः काल ग्राम अटारी में स्थापित प्रतिमा स्थल में उनकी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया मुख्य अतिथि के आसंदी प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत जनरेशन कंपनी के निदेशक एवं उनके सुपुत्र निर्मल बिजौरा विराजित थे विशिष्ट अतिथि की आसंदी में अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त रायपुर मनोज वर्मा थे ब कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीनानाथ वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 28 अगस्त 2012 से लखनलाल बिजौरा की मूर्ति का अनावरण उनके सहपाठी राज्य सभा सांसद गोपाल व्यास द्वारा किया गया था इस अवसर पर वर्तमान में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद विजय बघेल भी उपस्थित थे प्रतिमा स्थापना की याद को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बिजौरा फैंस क्लब के सदस्य द्वारा प्रतिमा स्थल पर उपस्थित होकर विभिन्न जन हितेषी क्रियाकलाप करते रहते हैं इसी कड़ी में बिजौरा फैंस क्लब के सदस्य द्वारा प्रतिमा स्थल में माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए लखन लाल बिजौरा के अनुज स्व. गिरधरलाल बिजौरा वैश्विक महामारी कोरोना के शिकार हुए क्लब के सदस्य स्व. हृदय राम वर्मा के साथ ही ग्राम अटारी और समस्त कोरोनावायरस के पीड़ित या अपनी जान गवा बैठे लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि मनोज वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए निर्मल बिजौरा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए क्षेत्र के विकास कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश वर्मा ,कमल वर्मा ,निरंजन वर्मा, हेम शंकर वर्मा ,गुलाब वर्मा ,लक्ष्मी नारायण पटेल, अमित मढ़ रिया,श्री वर्मा, राहुल बिजौरा, वीरेंद्र वर्मा ,सूरज वर्मा ,सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन यतीश वर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन राज तिवारी ने किया
फेन्स क्लब ने स्व.लखन बिजौरा की जयंती मनाई
