उतई । दूर्ग ब्लाक के अन्तर्गत् आने वाले ग्राम पाउवारा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य राकेश हिरवानी के संयोजन् में चीला तिहार व विभिन्न पारंपरिक खेल कूद का आयोजन हाईस्कूल परिसर में किया गया।जिसका आनंद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व अन्य अतिथियों ने लिया।इस दौरान पत्रकारो का सम्मान आयोजन समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम के मुख्यआतिथि प्रदेश के गृहमंत्री व.क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ लगातार भूपेश सरकार के नेतृत्व में नए आयाम गढ़ रहे हैं। किसान, नौजवान, महिलाओं के साथ-साथ कलाकारों का भी विशेष ख्याल रखा है। जिसका नतीजा है कि दिन-ब-दिन छत्तीसगढ़ में लोक कलाओं की वृद्धि हो रही है, जिसकी पहचान पूरे देश में है।गांव में भी इस तरह का वृहद कार्यक्रम होना अपने आप में गौरव की बात है। जब से प्रदेश में भूपेश सरकार बनी है तब से गिल्ली, डंडा, भंवरा, बाटी को लोग जानने और पहचानने लगे हैं। 12 सालों से लगातार इस तरह कार्यक्रम का होना एक कठिन काम है।आगे कहा कि छग में पारंपरिक खेल कूद को लोग भूलने लगे थे। जिसे सजाने व सवारने का काम छग सरकार ने किया है । खासकर मेरे गृह ग्राम के युवाओं द्वारा लुप्त खेल कूद का आयोजन काफी सराहनीय है।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं द्वारा टीम बनाकर कबड्डी ,गोला फेक,फुग्गा फोड़,ख़ुर्शी दौड़ ,फुगड़ी प्रतियोगिता का खेल खेला गया जिसमें आसपास ग्राम से भी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभी विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत कृषि समिति की सभापति योगिता चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवॉड, नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी, सरपंच वामन साहू, घनस्याम गजपाल, जनपद सदस्य राकेश हिरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गन् उपस्थित थे!
