पाटन क्षेत्र की बेटी दीक्षा देशलहरे बनी जज”

पाटन —क्षेत्र के ग्राम छांटा निवासी इंजीनियर स्मृति शेष बसंत देशलहरे के छोटी बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे ने जज बनकर अपने माता-पिता बसंत रत्ना देशलहरे के साथ ही साथ पुरे पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित की हैं।

विदित हो कि बसंत देशलहरे के निधन के बाद दो बेटियों व एक बेटा का मानों जीवन उजड़ गया था। ऐसे कठिन समय में बेटियों ने मान बढ़ाते हुए बड़ी बेटी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में तथा अब छोटी बेटी सुश्री दीक्षा देशलहरे ने पांच साल नया रायपुर स्थित हिदायतुल्ला ला युनिवर्सिटी से ला करके पीएससी के माध्यम से जज के रूप में चयनित होकर पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
बेटी दीक्षा देशलहरे के जज बनने पर शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे, तहसील सतनामी समाज पाटन के संरक्षक शीतकरण महिलवार, सचिव कौशल रात्रे, अध्यक्ष सोहन बघेल, कोषाध्यक्ष शिवनंदन बंजारे, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद देशलहरे,सह सचिव कामेश बंजारे, पूर्व सरपंच छांटा ओम टंडन, पूर्व जनपद अध्यक्ष कौशिल्या महलवार, समाजसेवी श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकनाथ सोनवानी, सुपर 50 प्लस ग्रुप के अध्यक्ष तेजेंद्र जोशी, शिक्षक अंकेश महिपाल, भानमती कुर्रे शिक्षिका सहित क्षेत्र के लोगों ने बेटी दीक्षा देशलहरे को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *