पाटन में आज गोधन न्याय योजना गौठान समितियों एवं वर्मी कम्पोष्ट खाद उत्पादन विक्रय पर होगी समीक्षा बैठक

पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के प्राधिकृत अधिकारी जवाहर वर्मा द्वारा लगातार सेवा सहकारी समितियों का दौरा कर गौठान योजना एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित नके लिए बनाएं गए योजनाओ की जानकारी दिया रहा है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांछि गोधन न्याय योजना की जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन के लिये आज जनपद पंचायत पाटन में सुबह 11 बजे से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। समीक्षा बैठक में विकास खण्ड पाटन के समस्त गौठान समितियों के अध्यक्ष, सरपंच, कृषि विस्तार अधिकारी, शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक उपस्थित रहेंगे।

बैठक की रूपरेखा निम्नानुसार है:-

सुबह 11 बजे से समस्त गौठान समितियों के अध्यक्ष की बैठक होगी। स्व सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ 11.30 को, सभी सरपंचोंके साथ 12 बजे बैठक, समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पशु चिकित्सको की बैठक दोपहर 12.30 बजे से, समस्त शाखा प्रबंधक एवं समिति प्रबंधको की बैठक 1 बजे से होगी। जामगांव-आर, रानितराई, जामगांव-एम,दरबार मोखली क्लस्टर अनुसार 2.30 से 4 बजे तक समीक्षा बैठक में शामिल होंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *