दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

रिपोर्ट-रोशन सिंह

उतई ।दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ की आवश्यक बैठक 17 अगस्त को जनपद पंचायत दुर्ग के सभागार में दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष मुकुंद पारकर की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।बैठक में दुर्ग ब्लॉक के सभी सरपंचों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर एक राय से अपनी सहमति प्रदान किए—
1./राजस्व सबंधी भूमि प्रमाणिकरण, बटवारा, नामांतरण व डायवर्सन पंचायत प्रस्ताव के बाद ही किया जाए।
2/.पी एम आवास तत्काल प्रारंभ किया जाए।
3./विभिन्न विकास कार्यों के लिए पंचायत क्षेत्रों मे 20 लाख तक के निर्माण हेतु कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया जाए।
4./ग्राम पंचायत मे विभिन्न विभागों द्वारा निर्माण कार्यों का पूर्णता प्रमाण पत्र पंचायत से लेना अनिवार्य किया जाए।
5/.10,000 रुपये से कम राशि के बील हेतु 15 वे वित्त मे बिना
जीएसटी मान्य किया जाए।
6/ग्राम पंचायत के मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आहरण राशि 10,000 रुपये से बढ़ाया जाए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में दुर्ग ब्लॉक सरपंच संघ की उपाध्यक्ष भुनेश्वरी वर्मा, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र रिगरी, सचिव उमा रिगरी, आशा देशमुख (सरपंच आलबरस),फत्तेलाल वर्मा (सरपंच खोपली),सुश्री प्रभा देवांगन (सरपंच बोड़ेगांव), सुनीता दुबे (सरपंच रवेलीडीह) मोहनी पटेल (सरपंच खेदामारा) पुष्पा ठाकुर ( सरपंच गनियारी) खेमेश्वरी निषाद (सरपंच महमरा) परमिला साहू (सरपंच कोकड़ी) मंजू यदु (सरपंच कातरो) पुष्पा देशमुख (सरपंच चिंगरी) गोवर्धन बारले (सरपंच घुघसीडीह) गजेंद्र प्रसाद सिरसाज (सरपंच अंजोरा ढाबा) घनश्याम सिंह साहू (सरपंच आमटी) अवश्वनी कुमार यादव (सरपंच दमोदा) राजकुमार साहू (सरपंच खपरी सिलोदा) अशोक कुमार साहू (सरपंच करंजा भिलाई) प्रमोद कुमार साहू (सरपंच बासीन) घसिया राम देशमुख (सरपंच तिरगा) भारत लाल चंद्राकर (सरपंच कोनारी) पोषण सिंह ठाकुर (सरपंच भरदा) खेमिन निषाद (सरपंच मोहलाई)संगीता साहू (सरपंच अंजोरा ख) पोषण लाल साहू ( सरपंच चिरपोटी) दिलीप साहू (सरपंच मचांदूर) मनोज साहू (सरपंच कोटनी) रेखा चतुर्वेदी (सरपंच जंजगिरी)मनीष कुमार साहू (सरपंच धनोरा) वामन कुमार साहू (सरपंच पाऊवारा) राजूलाल देशमुख (सरपंच भानपुरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *