शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उतई वैक्सीन सेंटर में लोगो को परेशानियों से बचने की गई विशेष प्रबंध

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई।शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय उतई में कोरोना वैक्सिंग के लिए केंद्र बनाया गया है जो सर्वसुविधायुक्त है जहाँ पर वैक्सिंग लगाने वालों को पानी व सुलभ की व्यवस्था की गई है।नगर सहित आसपास के लोग वैक्सिंग लगाने के लिए पहुचते है उन्हें नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष व पार्षदों के माध्यम से कतार बद्ध तरीके से टोकन वितरण किया जाता है और टोकन के नम्बर हिसाब से टीकाकरण कराते है जिससे किसी भी प्रकार से शोर गुल नही होता है।नगर के टीकाकरण केंद्र की तारीफ की जा रही है।जिस दिन टीका लगाया जाता है उसके पूर्व सूचना दे दी जाती है उसी के अनुसार लोग टीका लगाने पहुचते है।स्कूल परिसर में टिका लगाने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या नही होती सभी लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीका लगवाते है।किसी को किसी भी भी प्रकार की दिक्कत नही होती है,जिसका सभी जगह तारीफ हो रही है।इसी कारण सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर मुकेश मेश्राम को कलेक्टर दुर्ग द्वारा सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *