रिसाली। पूर्व कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विभिन्न ग्रामों व रिसाली नगर वार्डो में शामिल हो झंडारोहण कर जन समुदाय को संबोधित कर सभी अंचलवासियो सहित भारतवासियों को देश की 75 वीं आजादी की वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री श्रीमती रमशिला साहू ने कहा की आज देश में अखण्ड भारत की कल्पना को जो हमारे देश के महान सपूतों स्वतंत्रता सेनानी, शहीद वीर जवानों ने देखा था भारत एक अखण्ड भारत रहे ,देश में भाईचारा ,सहिष्णुता बनी रहे और आजादी के बाद भारत देश आत्मनिर्भर देश हो , विकास के पथ पर अग्रसर हो की कल्पना को आज साकार करना है तमाम चुनौतियों के बावजूद आज हमारा देश दुनिया के सामने मजबूत भारत बनकर उभरा है,इसके लिये सरकारें तो अपना काम कर ही रही है लेकिन हमें भी अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्र के नवनिर्माण के लिये योगदान देना होगा, आज भारत में माननीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के रूप में देश को मजबूत इरादों ,कठोर कदम और देश हित में कठोर निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री है जो सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही हैं हम सभी देश वासियों को भी आत्मनिर्भर देश बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए ।
