रानितराई में उज्वला योजना के अतंर्गत 49 हितग्राहियों को मिली रसोई गैस

रानितराई। ग्राम पंचायत रानीतराई में आज उज्जवला 2.0 के तहत 49 हितग्राहियों को गैस चूल्हा प्लस सिलेंडर वितरित किया गया। इसअवसर पर सरपंच निर्मल जैन ने कहा की घरों के धुए से महिलाओं को अब निजात मिलेगी और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रधानमंत्री जी के सोच के अनुसार अब सभी घरों में महिलाएं धुआं रहित सुरक्षित रह कर खाना बना सकेंगे और सरपंच ने सभी महिला हितग्राहियों से कहा इसे नियमित उपयोग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें इसका निवेदन किया। इस अवसर पर सरपंच निर्मल जैन उपसरपंच श्रीमती सुअंजना चक्रधारी पंच कामता ठाकुर, शिवकुमारी साहू, प्रशांत तिवारी, हितग्राहियों में प्रिया चक्रधारी सुनीता पारधी दुर्गाबाई पारधी देवकी बाई कांतिबाई सहित सभी महिला हितग्राही उपस्थित थे। साथ ही भखारा एचपी गैस के संचालक छोटू नाहर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *